बॉलीवुड डेस्क. तमिल एक्टर रॉघव लॉरेन्स की फिल्म कांचना 3 रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखकर एक बार फिर राघव के फैन्स क्रेजी हो गए। एक फैन ने खुद को क्रेन से बांधकर लटका लिया। इसके बाद वह राघव के कटआउट का अभिषेक करने पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद राघव ने ट्विटर पर फैन्स से अपील की। उन्होंने लिखा-मेरी प्रार्थना है अपनी जान से खिलवाड़ न करें।