Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रायबरेली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को रायबरेली के बघोला में जनसंपर्क किया। प्रियंका ने कहा कि चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। हमारे प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जहां हमारी दावेवारी थोड़ी हल्की है, वहां हमने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं जो भाजपा का वोट काटें। प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला किया। कहा- ये चाहते हैं जनता मजबूत न हो। इनका 56 इंच का सीना जनता की आवाज दबाकर बड़ा होता है। ताकि आप बोल न पाएं। क्योंकि इनको सुनने की शक्ति नहीं है। राजनीति जनता का आदर करके होती है।

Category

🗞
News

Recommended