Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. इस बढ़ते तापमान के साथ—साथ आगजनी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. इस बार गर्मी शुरू होते ही अब तक पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं. इन आग की घटनाओं में लाखों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. हालाँकि, अग्निशमन विभाग की टीम ने सूचनाएं मिलते ही आग पर काबू पाया, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण फायर ब्रिगेड को भी कड़ी मशकत करनी पड़ रही है. पांवटा साहिब फायर स्टेशन में सिर्फ 2 बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी है.

Category

🗞
News
Comments

Recommended