Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. राखी सावंत इन दिनों कुल्लू मनाली में फिल्म धारा 370 की शूटिंग कर रही हैं। वे एक पाकिस्तानी डांसर के रोल में हैं। फिल्म कश्मीरी पंडितों और जिहादियों पर आधारित है। फिल्म के सेट से राखी ने कुछ वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिसमें वे पाकिस्तानी झंडे के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म और अपने किरदार के बारे में बताया है। मनाली के 15 मील को पीओके बनाया गया है। इसमें एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी तरफ हिन्दुस्तान दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंंग के लिए यहां पाकिस्तानी झंडा भी फहराया गया है। शूट के बाद राखी ने इसी झंडे के साथ फोटो शेयर की तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। जिसके बाद अपनी सफाई में उन्होंने एक और वीडियो जारी किया। 

Category

🗞
News

Recommended