Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जमशेदपुर. साकची बाजार स्थित जगजीत हाईटेक से बारीडीह की रहने वाली एक महिला और उसकी विवाहिता बेटी ने मोबाइल और ईयर फोन की चोरी की। सामान खरीदने के बहाने पहुंची मां-बेटी ने सामानों की चोरी कर बैग में डाल दिया। महज पांच मिनट दुकान में रहने के बाद दोनों निकल गई। घटना बुधवार दरे शाम करीब सवा सात बजे की है। दोनों के जाने के बाद दुकानदार जगजीत सिंह ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक महिला को सामान गायब करते देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साकची थाना में की। 

Category

🗞
News

Recommended