Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उज्जैन. नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जस्सीखेड़ी करोहन में गुरुवार अलसुबह एक हमलावर ने सो रहे व्यक्ति को चाकू से गोद दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हमलावर मृतक के छोटे बेटे की मंगेतर का प्रेमी है। उसकी शादी जुड़ने से वह परेशान था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने दो बदमाशों और एक युवती को हिरासत में लिया है। हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Category

🗞
News

Recommended