Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पिछले दिनों ईस्‍टर के मौके पर हुए आतंकी हमलों के बाद अब श्रीलंका में दंगों के भड़कने का खतरा मंडराने लगा है। ताजा घटना श्रीलंका के पश्चिमी तटवर्ती शहर चिला में हुई जहां एक मस्जिद और कुछ मुस्लिम दुकानदारों पर भीड़ के हमले के बाद रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिरक्ति पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

Category

🗞
News

Recommended