Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नीमच. नवतपा के आखिरी दिनों में पहले बुरहानपुर और फिर नीमच में बारिश हुई। शुक्रवार को जहां बुरहानपुर में रुक-रुककर बारिश हुई थी, वहीं नीमच में शनिवार दोपहर आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कुछ देर तक चने के आकार के ओले भी गिरे। अचानक हुई तेज बारिश से दोपहर 2 बजे तक 43 डिग्री पर पहुंचा पारा 4 डिग्री गिरकर 39 पर पहुंच गया। तेज बारिश से सड़क पर पानी बह निकला, वहीं मंडी में रखा अनाज भी गीला हो गया। नीमच के साथ मनासा, जावद, भादवामाता सहित जिलेभर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। 

Category

🗞
News

Recommended