Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
दरअसल, शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क एमामुल हक़ एक शिक्षक से एक हजार रुपए बतौर रिश्वत के रूप में ले रहा था. इसी दौरान घुसखोर क्लर्क की करतूत कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है की एक अधेड़ उम्र का शिक्षक पहले क्लर्क एमामुल हक़ से वेतन भुगतान को लेकर बात करता है. फिर पैसे की डिमांड के बाद वह अपने पॉकेट से एक डायरी निकालता है, जिसमें से वह 500 - 500 रुपए के दो नोट क्लर्क के सामने टेबल पर रखता है. फिर क्लर्क उस पैसे को अपने शर्ट के ऊपर वाले पॉकेट में रख लेता है. पैसे देने वाले शिक्षक का नाम जगरनाथ शर्मा है. वे 5 साला पूर्व रिटायर हो गए थे. लेकिन अपने पूर्व लंबित प्रवरण वेतन भुगतान को लेकर विभाग का चक्कर काट रहे थे.

Category

🗞
News

Recommended