Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
सूरत. चलती ट्रेन में गुजरात के वापी से सूरत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं की नकल कर सामान बेचने वाले एक हॉकर को सूरत आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 10 दिनों में वीडियो तेजी से वायरल होने से यह हॉकर फेमस हो गया था। पकड़े गए हॉकर का नाम अविनाश दुबे है। वह उत्तरप्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। सूरत आरपीएफ प्रभारी ईश्वर सिंह यादव ने बताया कि एंटी हॉकर अभियान के तहत उसे पकड़ा है। ऐसा करने से ट्रेनों में अवैध हॉकर नहीं चलेंगे। 



सोशल मीडिया में वायरल वीडियो करीब छह मिनट का है। इसमें अविनाश दुबे अपने अंदाज में लोगों को खिलौने बेच रहा है। जब वह ट्रेन के एक कोच में खिलौने बेच रहा था तभी किसी यात्री ने वीडियो बना लिया। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। लोगों ने इस खिलौने वाले को खूब पसंद किया है। अविनाश गुजरात के वलसाड आया था। यहां से उसने सूरत में ट्रेनों में खिलौने बेचने का काम शुरू कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended