Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंदौर. गर्मी से परेशान लोगों को रविवार को हल्की राहत मिली। रविवार दोपहर मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। शाम को शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इंदौर के अलावा धार, देवास, उज्जैन, मंदसौर, खंडवा में भी बारिश हुई।

 



रविवार दोपहर बाद से शहर का मौसम सुहावना हो गया था। पूर्वी आैर पश्चिमी इंदौर के अधिकांश क्षेत्रों में शाम को हल्की बारिश हुई। वहीं इंदौर के पास चोरल के बलवाड़ा में लगभग आधा घंटा तक तेज बारिश हुई, यहां बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा धार, देवास, उज्जैन के कई क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Category

🗞
News

Recommended