Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अंबाला. अंबाला में शराब ठेकेदार के नुमाइंदों द्वारा अवैध शराब बेचने से रोकने पर दो गुटों में जमकर ईंट-पत्थर व कांच की बोतलें चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। वहीं हालात पर काबू पाने के लिए डीएसपी और सीआईए स्टाफ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां तक कि पुलिस काे हवा में गोलियां भी चलानी पड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल माहौल शांत है।

 

घटना अंबाला छावनी की है। आज दोपहर छावनी के ग्वाल मंडी इलाके में दो गुट आमने-सामने हो गए। मिली जानकारी मुताबिक रात को अवैध शराब बेचने वालों और शराब ठेकेदार के नुमाइंदों के बीच कहासुनी हो गई। सुबह इसी बात को लेकर फिर दोनों गुटों में जमकर ईंट-पत्थर व कांच की बोतलें चली। हाउंसिंग बोर्ड के पास सड़कों पर टूटी हुई बोतलें, पत्थर, ईंट और रोड़े बिखरे पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर भी बोतलें बरसानी शुरू कर दी।

Category

🗞
News

Recommended