Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
कुलकर्णी भट्‌टा पुल बंद होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है। इस पुल का निर्माण कार्य जल्द कराए जाने को लेकर नगर निगम से कई बार शिकायत की गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। परेशान रहवासियों ने रविवार को सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

 

रहवासियों के प्रदर्शन की जानकारी इंदौर-2 से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और विरोध में शामिल हो गए। निगम अधिकारियों ने रहवासियों और विधायक को आश्वासन दिया कि इस पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended