Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
अजमेर. शहर के ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह परिसर से 29 मई को शाम 7 बजे तीन साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 36 घंटे में गुजरात के गांधी नगर से गिरफ्तार कर अपह्त बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी व उसके चंगुल से छुड़ाई गई बच्ची को लेकर पुलिस टीम रविवार तड़के अजमेर पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण कर भागने की जानकारी दी है। यह कार्रवाई अजमेर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप सिंह के निर्देशन में की गई।

Category

🗞
News

Recommended