Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जोधपुर. राजस्थान के नर्तक हरीश (38 साल) समेत चार लोगों की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पांच जख्मी हो गए। हरीश टीम के सात लोगों के साथ जैसलमेर से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर हरीश राजस्थानी लोकनृत्य के चकरी, भवाई, तराजू, तेरह ताली, घूमर, चरी, कालबेलिया शैलियों में नृत्य करते थे। वे 60 देशों में नृत्य प्रस्तुतियां दे चुके थे। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले थे।

 

जैसलमेर के रहने वाले हरीश दुनियाभर के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। बड़ी संख्या में पर्यटक हरीश का लोकनृत्य देखने के लिए जैसलमेर आते थे। उनका प्रस्तुति कुछ फिल्मों में भी शामिल की गई थीं। इसके अलावा हरीश ने लोकनृत्य के कोरियोग्राफर के रूप में भी पहचान बनाई। अकेले जापान में ही उनके दो हजार से ज्यादा शिष्य बताए जाते हैं।

Category

🗞
News

Recommended