Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पटना. तेजस्वी बाहर तो तेजप्रताप अंदर। दिन रविवार और मौका राजद का इफ्तार। स्थान- 10 सर्कुलर रोड राबड़ी देवी का सरकारी आवास। ‘साहेब’ की अनुपस्थिति में पहली बार राबड़ी देवी लालू यादव की भूमिका में नजर आयीं। इफ्तार में राबड़ी देवी मुख्य होस्ट की भूमिका में थीं जहां उनका साथ विधायक भोला यादव बखूबी निभा रहे थे। वो पूरे राज्य से 10 सर्कुलर रोड पहुंचे रोजेदारों की तरफ घूम-घूम कर उनसे हाल-चाला पूछती रहीं और इफ्तारी फ्लेट में दिये गये रोजा तोड़ने वाले एक-एक खाने के सामान का जायजा लेती रही। अपने समर्थकों से लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पहली बार राबड़ी रुबरु हो रहीं थीं। 10 सर्कुलर रोड का गेट बहुत दिनों के बाद आम जनता के लिए खुला तो रोजदार के साथ ही कई अन्य समर्थक भी वहां पहुंच गये। हालात ये कि चिड़ियाखाना गेट नंबर-2 से लेकर विजिलेंस ऑफिस तक सर्कुलर रोड में आधे किलोमीटर के दायरे में केवल गाड़ियां ही गाड़ियां।

Category

🗞
News

Recommended