Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
राजस्थान के चुरू का तापमान इस साल 50 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा चुका है. चुरू देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. हमने दुनिया में सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में अपना नाम बहुत धमाकेदार तरीके से पहले ही दर्ज करा लिया है. अब हम इस इंतजार में हैं कि कुछ सालों में सबसे गर्म शहरों में अपना नाम पहले नंबर पर दर्ज हो जाए. वैसे, दुनिया के 15 सर्वाधिक गर्म शहरों की सूची में 8 शहर भारत के ही हैं. गर्मी की बढ़ रही भयावहता के चलते पानी की किल्लत भी तेजी से बढ़ रही है. राजस्थान के ये नौ जिले जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू और पाली सूखे की चपेट में आ चुके हैं. इन जिलों में बोरवेल, नलकूप, कुएं, ताल और तलैये पूरी तरह से निपट चुके हैं. राजस्थान के इन नौ जिलों के 8 शहरों और 3,161 ढाणियों (गांव) में चार दिन में एक बार पानी मिल पा रहा है. इन शहरों, कस्बों और ढाणियों में पाइपलाइन और टैंकरों के जरिए 5 से 10 किमी दूर से पानी पहुंचाया जा रहा है.

Category

🗞
News

Recommended