Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
लोकसभा चुनाव के बाद बसपा से गठबंधन टूटने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि इंजीनियरिंग का एक छात्र होने के नाते प्रयोग किया था. यह जरूरी नहीं कि प्रयोग सफल हो. ईद के मौके पर ऐशबाग स्थित ईदगाह पर लोगों को मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में ये बात कही.

गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मायावती जी के लिए जो बात मैंने पहले दिन कही थी कि उनका सम्मान हमारा है, आज भी अपनी वहीं बात कहता हूं. अगर अब रास्ते खुले हैं तो आने वाले उपचुनावों में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करके आगे की रणनीति पर चर्चा करूंगा. इंजीनियरिंग का छात्र रहा हूं, प्रयोग किया था जरूरी नहीं कि हर एक प्रयोग सफल हो."

Category

🗞
News

Recommended