Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बाराबंकी. जहरीली शराब कांड में एक ही परिवार में मरे छोटेलाल के घर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का पुरसाहाल लिया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला। कहा कि, पॉवर में बैठे लोग अभी पॉवर ब्रांड (शराब) चलाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर सकी है। 26 लोगों की मौत हुई, इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। वहीं, अलीगढ़ व हमीरपुर में रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने सवाल किया। कहा कि, क्या यही नया भारत है, जिसमें बेटियों व महिलाओं की जान व इज्जत जा रही है?

Category

🗞
News

Recommended