Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रदेश में आर्थिक तंगी के चलते अब खिलाड़ियों को बीच में खेल छोड़ने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा. इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना लांच करने जा रही है. वहीं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कोच के रिक्त पदों पर भी जल्द भर्तियां की जाएंगी. पैसे की तंगी कई सपनों को चकनाचूर कर देती है. देश के लिए मेडल जीतने का सपना संजोने वाले कई खिलाड़ियों को आर्थिक तंगी के चलते बीच में ही खेल को अलविदा कहना पड़ता है. राज्य सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप नाम से एक नई योजना लाने जा रही है. इस योजना के तहत खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें छोटे-छोटे खर्चों के लिए हाथ फैलाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े.

Category

🗞
News

Recommended