Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसक घटनाओं का सिलसिला जारी है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष की खबरें आ रही हैं. बशीरहाट में तीन दिन के अंदर दो बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई. बीजेपी ने टीएमसी पर कथित रूप से हत्या कराने का आरोप लगाया है. कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बुधवार को बीजेपी ने मार्च निकाला.

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कोलकाता के लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया. कुछ लोगों के बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने पानी की बौछार की. कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए. बीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं.

Category

🗞
News

Recommended