Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्‍ठ नेता और रामपुर के सांसद आज़म खान अक्‍सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. उन्‍होंने महात्मा गांधी के हत्यारे और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद का एक साथ ज़िक्र करते हुए कहा, 'मदरसे नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोगों को पैदा नहीं करते.'

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मदरसों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में आज़म खान ने कहा, 'मदरसे नाथूराम गोडसे के स्वभाव वालों या भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसी शख्सियतों को पैदा नहीं करते. पहले तय करें कि नाथूराम गोडसे के विचारों का प्रचार करने वाले लोकतंत्र के दुश्मन घोषित किए जाएंगे तो आतंकवादी गतिविधियों के लिए दोषी करार दिए गए लोगों को इनाम नहीं दिया जाएगा.'

Category

🗞
News

Recommended