Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में आठवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मदावास गांव के आरोपी सतवीर मेघवाल ने दुष्कर्म की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब छात्रा अपने घर में अकेली थी. आरोपी सतवीर इस छात्रा पर काफी दिनों से बुरी नजर रखता था. नाबालिग के भाई ने बुधवार रात आरोपी सतवीर के खिलाफ भालेरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. भालेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पीड़िता का मेडिकल कराया.

Category

🗞
News

Recommended