Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
दिल्ली पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने शराब कारोबारी रहे पॉन्‍टी चड्डा के बेटे मनप्रीत उर्फ मॉन्‍टी चड्ढा को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात मॉन्‍टी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. इस पर बिल्‍डर बनकर फ्लैट न देने और धोखाधड़ी करने का आरोप है. आज (गुरुवार) मॉन्‍टी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से फुकेट भागने से पहले इसकी गिरफ्तारी हुई. पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने मॉन्‍टी के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने कई निर्माण कंपनियां बनाकर लोगों से पैसे ऐंठे और फ्लैट देने का वादा किया. गाजियाबाद और नोएडा में पीड़‍ितों को 8 महीने के अंदर फ्लैट आवंटन का वादा करने के बाद अभी तक न तो फ्लैट मिला और न ही पैसा वापस मिला है.

Category

🗞
News

Recommended