Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान ने बुधवार को मुंबई में अपनी फिल्म भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। और उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने 1947 और विभाजन की घटनाओं काे देखा और अनुभव किया है। महबूब स्टूडियो में हुई स्क्रीनिंग के दौरान इन विशेष मेहमानों ने भारत की जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि सलमान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 167 करोड़ रुपये कमा चुकी है। भारत सलमान की 100 करोड़ रुपये की कमाई पार करने वाली लगातार 14 वीं फिल्म है। इस इवेंट के दौरान उनके साथ कटरीना कैफ भी मौजूद रहीं। 

Category

🗞
News

Recommended