Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
हॉन्गकॉन्ग. यहां प्रस्तावित प्रत्यर्पण बिल के खिलाफ चार दिन से प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने विधेयक को वापस लेने के लिए सरकार को बुधवार सुबह 7 बजे तक का वक्त दिया था। इस समयसीमा के बीतते ही बारिश के बावजूद 50 हजार से ज्यादा लोग काले कपड़ों में सड़कों पर आ गए। 12 घंटे जाम की स्थिति बनी रही। 

 

लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े और मिर्च स्प्रे किया। इसमें 79 लोग घायल गए। 2 की हालत गंभीर है। लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended