Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निगम अफसर की बैट से पिटाई करने के मामले में बेटे आकाश और अधिकारियों को नसीहत दी. कैलाश ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, मुझे लगता है कि आकाश और निगम अधिकारी दोनों पक्ष कच्चे खिलाड़ी हैं. ये बड़ा मुद्दा नहीं था लेकिन इसे बड़ा बना दिया गया. बेटे की जेल से रिहाई के बाद इंदौर पहुंचे विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले दिनों हुई घटना से इंदौर की बदनामी हुई है. अधिकारियों को इतना अहंकारी नहीं होना चाहिए, उन्हें जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए. दोनों पक्ष इस बात को समझे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो.

Category

🗞
News

Recommended