Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब 24 घंटे बाद भी अंदर मौजूद गुलदार को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है. कल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में अचानक घुसे गुलदार (लैपर्ड) ने एक कर्मचारी और दो सिक्युरिटी गार्डों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. घायलों का बेस अस्पताल में उपचार किया गया. गुलदार को गिरफ्त में लेने के लिए मशहूर शिकारी जॉय हुकिल, वन्यजीव विशेषज्ञ समेत वन विभाग की टीमें पिंजरे के साथ मौजूद हैं. कोशिश की जा रही है कि किसी तरह गुलदार को बेहोश कर उसे पकड़ा जा सके लेकिन अभी तक इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी है. मेडिकल कॉलेज की कई कमरों वाली बिल्डिंग में गुलदार के छुपने की बहुत सारी जगहें हैं. कल हुए हमले के बाद रेस्क्यू टीम अतिरिक्त सावधानी भी बरत रही है.

Category

🗞
News

Recommended