Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
महू/इंदौर. बारिश के बाद रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ लेने के लिए हेरिटेज ट्रेन में पहुंचे। चार कोच की हेरिटेज ट्रेन पूरी तरह पैक गई। महू स्टेशन पर टिकट लेने पहुंचे यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं जिन लोगों को टिकट मिले उन्होंने पातालपानी स्टेशन, पातालपानी झरना, टनल, ब्रिज व कालाकुंड में वादियों का जमकर लुत्फ उठाया। ट्रेन में सवार यात्री स्पेशल रूप से तैयार इंजिन पर चढ़कर सेल्फियां लेते नजर आए।

Category

🗞
News

Recommended