Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
आगरा. झारखंड के तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग में हुई हत्या के विरोध में सोमवार को आगरा में जमकर बवाल हुआ। मॉब लिंचिंग के विरोध में एक विशेष समुदाय के लोगों ने जबरन कश्मीरी गेट बाजार व सदर भट्टी में दुकानें बंद कराने की कोशिश की तो दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। तभी वहां अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया और भगदड़ मच गई। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें तितर बितर किया। स्थिति तनाव पूर्ण है, मौके पर फोर्स मुस्तैद है। 

Category

🗞
News

Recommended