बीना। यहां के पुलिस थाने में इन दिनों एक अलग नजारा देखने मिल रहा है। थाने के चार सिपाही एक लेब्राडोर नस्ल की देखभाल में लगे हैं। सुबह-शाम घुमाना, फिर समय से खाने की व्यवस्था इतना ही नहीं सोने के लिए उम्दा व्यवस्था करना भी इनकी ड्यूटी में शामिल हो गया है। थाने में बकायदा इसके लिए कूलर की व्यवस्था भी की गई है।