Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
गुरदासपुर. गुरदासपुर में एक दुकान के विवाद में मालकिन महिला के घायल हो जाने की घटना सामने आई है। विवाद किरायेदार और मालिकों का है, जिसको लेकर आरोप है कि दुकान खाली करने के एवज में 10 लाख रुपए मांग रही किरायेदार हमलावर हो गई। उसने मालकिन के साथ हाथापाई कर और दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दुकान का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके उसकी रिपेयर कराई जा रही थी। मना किए जाने पर विवाद और बढ़ गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई है।

Category

🗞
News

Recommended