Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मुजफ्फरपुर/सुपौल. नेपाल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देख वहां की सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से इंजीनियरों की भी बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार शाम 4 बजे कोसी बराज पर 2 लाख 7 हजार 290 क्यूसेक पानी बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया। एहतियात के तौर पर बराज के 56 फाटकों में से 26 फाटकों को खोल दिया गया है। गुरुवार की शाम 6 बजे से ही जलस्तर का बढ़ना जारी रहा।

Category

🗞
News

Recommended