Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रयागराज में गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला किया है. मामला नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मरियाडीह गांव की है. यहां बमरौली चौकी इंचार्ज ने 7 सिपाहियों के साथ आरोपी के घर पर दबिश के लिए पहुंचे, तभी उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला बोलते हुए जमकर मारपीट की. आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से बचाने के लिए हमलावरों ने पुलिस टीम पर फ़ायरिंग भी की. हालांकि पुलिस टीम को गोली नहीं लगी. अभियुक्त की तरफ से किए गये हमलें मे पत्थर बाजी से सात पुलिसकर्मियों को चोट आई है, जिनका मेडिकल कराया ज़ा रहा है. पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज़ कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है.

Category

🗞
News

Recommended