Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रायबरेली में खेतों में काम कर रहे एक युवक की फावड़े से हत्या कर दी गई है. दरअसल मामला जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के करौती गांव का है. जहां शनिवार को गणेश नाम के एक किसान को खेतों में ही गांव के एक दबंग ने हावड़ा से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गांव के दबंग हरकेश से मृतक का खेत की जमीन को लेकर विवाद था. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी हरकेश की तलाश में जुट गई है.

Category

🗞
News