Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रायबरेली पुलिस ने एक दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने वारदात के 48 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामला का खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या का कारण मृतक द्वारा हत्यारे की बहन को शादी के बाद भी परेशान करना बताया है. साथ ही उसके बहनोई को भी मृतक फोन पर धमकी भी देता था. जिससे परेशान होकर हत्यारे ने इस हत्या का षड्यंत्र रचा और अपने साथी के साथ मिलकर अंकित शुक्ल नामक युवक की हत्या कर दी. दरअसल बीती 10 जुलाई भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में दो लोगों के मर्डर का मामला सामने आया था. केस का खुलासा करते हुए एसपी सुनील कुमार ने बताया भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में निर्माणाधीन ढाबे की देख रेख के लिए अंकित तथा चचेरा भाई सौरभ शुक्ला सो रहे थे. तभी रात में अतुल विश्वकर्मा अपने साथी विकास यादव के साथ वहां पहुंचा और धारदार हथियार से गला रेंत कर दोनों की हत्या कर दी और वहां मौजूद मोबाइल को तोड़ दिया.

Category

🗞
News

Recommended