खंडवा. ओंकारेश्वर परिक्रमा के दौरान पैर फिसलने से बुजुर्ग व्यक्ति 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। ओंकार पर्वत पर लगे पेड़ और झाड़ियों के कारण वह बीच रास्ते में ही अटक गए। पहाड़ पर फिसलन भरी खाई के कारण वह रातभर चट्टान और पेड़ों के बीच अटके रहे। 20 घंटे बाद पुलिस और नाविकों ने उन्हें रस्से की मदद से बाहर निकाला। जिस जगह बुजुर्ग फंसे थे उसके नीचे 100-150 फीट चट्टान थी अगर गिरते तो कुछ दिन तक पता ही नहीं चल पाता। वृद्ध ने हिम्मत कर रातभर झपकी भी नहीं ली और सुबह होते ही मदद के लिए चिल्लाते रहे। सुबह 11 बजे नाविकों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।