Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जयपुर। ढूंढ़ाड़ और राजस्थान का लोकपर्व हरियाली तीज शनिवार को राज्यभर में मनाया गया। शाम को सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से तालकटोरा तक तीज की पारंपरिक शाही सवारी निकली गई। ढूंढ़ाड़ी कहावत है ...तीज त्योहारां बावड़ी...ले डूबी गणगौर, यानी श्रावणी तीज त्योहार-उल्लास लेकर आती है और गणगौर से त्योहारों पर विराम लगता है। शनिवार को हरियाली तीज पर्व के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया। सिटी पैलेस से शाम को राजसी ठाट-बाट और लवाजमे के साथ परंपरागत रूप से तीज की सवारी निकली जो तालकटोरा पहुंची। अब रविवार को बूढ़ी तीज की सवारी निकलेगी।

Category

🗞
News

Recommended