Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
जालंधर. जालंधर-होशियारपुर के मिले-जुले इलाके में स्थित कस्बा कठार के बस स्टॉप के सामने तेज रफ्तार कार ने राह चलती महिला को टक्कर मारी, जिसके बाद महिला 2 बार कई फीट ऊपर उछलकर एक ऑटो के पास जा गिरी। घटना पांच दिन पुरानी है, जिसके बाद से अस्पताल में दाखिल घायल महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें हादसे की भयावहता का अंदाजा होता है। साथ ही पीड़ित परिजनों का आरोप है कि इन पांच दिन में किसी पुलिस अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली।

Category

🗞
News

Recommended