Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस लारा दत्ता ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। लारा ने प्रोडक्ट ग्रो राइट के बार में बताया कि ये क्या है और कैसे मदद करेगा। लारा ने कहा कि पैरेंटिंग को लेकर इंटरनेट पर सूचनाओं की भरमार है।जिसके कारण पैरेंट्स कन्फ्यूज हो जाते हैं। लारा ने बच्चों की परवरिश के बारे में बताया कि बैलेंस डाइट ही बच्चों के लिए जरूरी है। अपनी बेटी सायरा के लिए अपनाई गई सारी चीजों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि एक दिन में एक फल बच्चे के लिए जरूरी है। अपनी लाइफ स्टाइल को साझा करते हुए लारा बोलीं कि मैंने और महेश ने यू-ट्यूब को अपने घर में बैन कर रखा है। फिल्मों में मिलने वाले रोल्स को लेकर बताया कि स्टीरियो टाइप बदल चुका है, मुझे मां वाले रोल ऑफर नहीं होते हैं। एक मां के तौर पर मुझे मिली सबसे बेहतर सलाह थी कि हमेशा खुद पर ध्यान दो। जबकि सबसे बुरी सलाह यही थी कि बच्चे की प्लेट में जो भी है उसे फिनिश करवाना जरूरी है, जबकि यह ओवर फीडिंग होती है। 

Category

🗞
News

Recommended