Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मंदसौर/इंदौर. शहर सहित जिले में इन दिनों मानसून मेहरबान है। वर्ष 2015 के बाद सावन माह में ही जिले में बारिश का आंकड़ा 27 इंच पहुंच गया है, जो औसत बारिश के केवल पांच इंच दूर है। बुधवार को तेज बारिश से नाहरगढ़ बिल्लोद मार्ग, बसई मेलखेड़ा मार्ग बंद हो गए। सुवासरा अंडरब्रिज में पानी अधिक होने के बाद भी बस चालक ने बस को पानी में उतार दिया। अंडरब्रिज के यहां बस फंस गई। यात्रियों को छत से ब्रिज पर चढ़ा कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं सेमलिया हिरा में बाइक सवार बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया, लेकिन बाइक बह गई। उधर, इंदौर में भी सुबह से सावन की झड़ी लगी हुई है।

Category

🗞
News

Recommended