Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंदौर के विजय नगर इलाके के एक गुंडे मुख्तियार को विजय नगर पुलिस ने जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी. तभी थाना प्रभारी ने आरोपी के मोबाइल की जांच की. इस दौरान उसमें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो मिला. इस वीडियो में गुंडा मुख्तियार अपने अन्य साथियों के साथ एक नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है. इतना ही नहीं बेरहम गुंडे ने उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ डंडे और पाइप से मारपीट की. यहां तक कि नाबालिग से गंदगी तक चटवाई. पुलिस ने जब इस वीडियो के बारे में गुंडे से पूछा तो आरोपी ने बताया कि उसने नाबालिग को झूठी गवाही देने के लिए कहा था. जब उसने ऐसा नहीं किया तो पहले उसका अपहरण किया और फिर उसके साथ ऐसा किया.

Category

🗞
News

Recommended