Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंदौर. बुधवार से प्रदेश में शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी है। इंदौर में रातभर से रिमझिम बारिश होती रही। वहीं, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, रतलाम, नीमच, मंदसौर सहित अन्य जिलों में तेज बारिश हो रही है। झाबुआ की अग्नि नदी सहित मालवा-निमाड़ के ज्यादातर नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंदसाैर के मल्हारगढ़ में उफनते नाले से ट्रैक्टर निकालने के दौरान ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। 

Category

🗞
News

Recommended