Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
आगरा. सदर थाना इलाके के कैंट पुलिसचौकी के कर्मियों की हिरासत में बुधवार को एक व्यापारी की मौत हो गई। आरोप है कि, दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस ने व्यापारी को चौकी ले गई थी। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पुलिस ने एंबुलेंस न बुलाकर बैट्री रिक्शे से व्यापारी को अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि, व्यापारी की मौत की जिम्मेदार पुलिस है, बावजूद इसके जबरन चाचा, ताऊ समेत चार पर मुकदमा लिखवाया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Category

🗞
News

Recommended