Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
वाराणसी. काशी में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर की वजह से सात किमी लंबी घाटों की श्रृंखला का आपसी संपर्क टूट गया है। रोज होने वाली गंगा आरती का स्थान भी बदलना पड़ा है। साथ ही महा श्मसान मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तक बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बड़े सैकड़ों मंदिर डूब गए हैं। कुछ मंदिरों के शिखर तक पानी पहुंचने लगा है। नावों के संचालन को रोक दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended