Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मुंबई. मंगलवार को मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट के केडी टॉवर में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें कि मुंबई क्राफर्ड मार्केट इलाका बहुत ही भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिस जगह यह आग लगी है उससे कुछ ही दूर पर मुंबई पुलिस कमिश्नर का ऑफिस भी है। इसी इमारत में बैंक ऑफ बरोडा की ब्रांच भी है।भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है।

Category

🗞
News

Recommended