Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड में बिंदास फोटो-वीडियो और बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का एक रैप सॉन्ग 'कतार' रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर इस रैप को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी की पब्लिसिटी के लिए शर्लिन ने एक इंटरव्यू में 2016 के उनके रामगोपाल वर्मा से पुराने विवाद पर फिर से अपना पक्ष रखा।

 

दैनिक भास्कर बॉलीवुड टीम के उमेश उपाध्याय के साथ बातचीत में शर्लिन ने कहा कि, मैं पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से बेहद प्रभावित हूं और बॉलीवुड में भी गंदी सोच वाले लोगों के लिए ऐसा अभियान चलाना चाहती हूं। शर्लिन अब एक्टिंग और मॉडलिंग के आगे कंटेंट प्रोड्यूस भी करने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक बड़ी महिला हस्ती की बायोपिक लेकर आएंगी।

 

Category

🗞
News

Recommended