Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
मध्यप्रदेश में इंदौर के गौतमपुरा में सालों से चली आ रही परंपरा निभाने के लिए दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को हिंगोट युद्ध हुआ, जिसमें 36 लोग घायल हो गए. वहीं तीन को ज्यादा चोटें लगीं, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है.
शुक्रवार को सूर्यास्त होते ही देवनारायण मंदिर के सामने के मैदान का नजारा बदल गया. यहां तुर्रा और कलंगी दल ने एक-दूसरे पर हिंगोट चलाना शुरू कर दिया. दोनों ओर से हिंगोट छोड़े जा रहे थे. जहां एक दल दूसरे को मात देने की कोशिश कर रहा था, वहीं अपनी सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए हुए थे. इस युद्ध का हजारों लोगों ने आनंद लिया. दर्शकों की सुरक्षा के मद्देनजर मैदान के चारों ओर फेंसिंग भी की गई थी.

Category

🗞
News

Recommended