आप ने अपने बाल कैंची या मशीन से कई बार कटवाऐ होंगे. लेकिन क्या आप में इतना जिगर है कि अपने बाल कुल्हाड़ी से कटवा सकते हैं? रूस के नोवोसिबिर्सक में ऐसा सैलून है, जहां कुल्हाड़ी से बाल काटे जाते है. इस सैलून में बाल कटवाने के लिए वाकई में हर किसी को जिगर चाहिए. यह वही कुल्हाड़ी है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर पेड़ काटने के लिए किया जाता है.