Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
भोपाल. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंगलवार को बिजली गुल हो गई। वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया के साथ चर्चा कर थे। बत्ती गुल हो जाने के चलते मोबाइल टॉर्च की रोशनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को जारी रखना पड़ा।

ऊर्जा मंत्री की कॉफ्रेंस में बत्ती गुल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये है मध्यप्रदेश का हाल और ये है ऊर्जा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस...। वो कह रहे थे कि प्रदेश में बिजली कटौती और ट्रिप फाल्ट बंद हो गया है। बस...तभी बत्ती गुल। शायद इसी को कहते हैं सिर मुंडाते ही ओले पड़ना।

Category

🗞
News

Recommended